सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने पर जोर

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू मौजूद रहे। उन्होंने अभियान में लगे पदाधिकारियों से तैयारियों...

Sep 22, 2026 - 17:07
Sep 22, 2026 - 17:08
 0  3
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने पर जोर

बांदा। भाजपा द्वारा जिले में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू मौजूद रहे। उन्होंने अभियान में लगे पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार भारत माता की स्थापना, विश्व कल्याण और विश्व को दार्शनिक दर्शन कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले में सेवा संकल्प अभियान शत-प्रतिशत सफल होगा।

बैठक के दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के पुत्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, राजकरन कबीर, जिला प्रवासी विनोद कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री परमजीत सिंह, रामपाल प्रजापति, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, सुधीर सिंह, रामभवन उपाध्याय, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, निर्मला गौतम, वंदना गुप्ता, स्वर्ण सिंह सोनू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0