मिशन शक्ति के तहत डांडिया नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
भारतीय नवयुवक समाज और प्रभुता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास स्थित...
डीएवी स्कूल के पास दुर्गा पंडाल में हुआ आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित
बांदा। भारतीय नवयुवक समाज और प्रभुता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास स्थित दुर्गा माता पंडाल में बच्चों के लिए डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिचा खरे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे सुरक्षा बल की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सुरुचि द्विवेदी मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक एवं प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती कामनी सिंह ने सहभागिता की।
इस अवसर पर अतिथियों ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को फाउंडेशन की ओर से ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में शगुन, तान्या, वैष्णवी, परी, पूर्वी, परी शर्मा, मोनिका, बेबो, अंस, मानस, अंशु, रिद्धि, रक्षा, दिशा, आस्था, आकांक्षा, अंश, आयुष्मान, आयुष, स्नेहा, सृष्टि, रितिका, दृश्या, अन्वेशा, शिवांश, सरनंया, आंशिक, प्रतिभा, नन्दनी, पूजा, पायल और सिमरन सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभुता फाउंडेशन की सचिव श्रीमती रजनी गुप्ता ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सहित कैलाश जी का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
