लाभार्थियों से भाजपा नेताओं ने किया जन संवाद

भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में..

Jun 14, 2023 - 23:03
Jun 14, 2023 - 23:04
 0  4
लाभार्थियों से भाजपा नेताओं ने किया जन संवाद
लाभार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि।

चित्रकूट।

भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मेलन दोनों विधानसभाओं में आयोजित किया गया। जिसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ जन संवाद किया

यह भी पढ़ें- झाँसी रेल मंडल के सांसदों की महाप्रबंधक के साथ हुई बड़ी बैठक, स्टेशनों के बदलेंगे नाम

 बुधवार को मऊ-मानिकपुर विधानसभा में आयोजित सम्मेलन में पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि नौ वर्ष से सरकार ने भाजपा सरकार ने दबे कुचलों व समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया। सदर विधानसभा का सम्मेलन सीतापुर स्थित रैन बसेरा में हुआ। जिसमें पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का स्वाभिमान जगा है।

आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिला है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतोदय है इसलिए देश में सभी को लाभ हुआ। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसे कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक पहुंचाए।

इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय, राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी, अरविंद मिश्रा, राकेश कोल, गणेश सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, महेंद्र कोटार्य, शक्ति सिंह, अंजू वर्मा, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल वाल्मीकि, अर्पित जायसवाल, अभिलाष जायसवाल व हबीब खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंअगर आप की ट्रेन छूट जाये और उसी ट्रेन में उसी दिन सफर करना चाहें, तो जाने ये नियम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0