मनकी यमुना पुल से गुजर रहे ट्रक, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

विकास खंड क्षेत्र के मनकी गांव स्थित यमुना नदी पर बने पुल से प्रतिबंध के बावजूद ट्रकों का आवागमन जारी है, जिससे छोटे वाहनों...

Apr 15, 2026 - 17:45
Apr 15, 2026 - 17:46
 0  6
मनकी यमुना पुल से गुजर रहे ट्रक, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन गुजरने से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई रोक की मांग

कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के मनकी गांव स्थित यमुना नदी पर बने पुल से प्रतिबंध के बावजूद ट्रकों का आवागमन जारी है, जिससे छोटे वाहनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकरी सड़क और गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

बताया गया कि मूसानगर की ओर से ट्रक पुल पार कर कुरारा होते हुए कदौरा क्षेत्र में मौरम लेने जा रहे हैं। इस मार्ग से कुतुबपुर, शिवनी मिश्रीपुर, उमराहट और मनकी समेत कई गांवों के लोगों का दैनिक आवागमन रहता है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने पर प्रतिबंध होने के बावजूद ट्रकों की आवाजाही जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सिंगल लेन होने के कारण ट्रकों के निकलने से बाइक सवारों और छोटे वाहनों को रास्ता देने में काफी दिक्कत होती है। कई बार वाहन सड़क किनारे गड्ढों में उतर जाते हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। रात के समय ट्रकों की तेज रोशनी के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हरौलीपुर गांव के पास सड़क किनारे पुलिस चौकी होने के बावजूद भारी वाहनों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से खाली ट्रकों के इस मार्ग से आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा), हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0