आर एन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कुरारा स्थित आर एन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर...

Mar 30, 2026 - 17:23
Mar 30, 2026 - 17:28
 0  9
आर एन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

कुरारा, हमीरपुर। कुरारा स्थित आर एन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को अकादमिक, खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कृष्णकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सचिन यादव सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0