विशेष कैंप लगा दिए गए परिवार रजिस्टर की नकल
न्याय पंचायत खोही अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरा माफी में ग्रामीणों की सुविधा के लिए परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने को विशेष कैंप...
चित्रकूट। न्याय पंचायत खोही अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरा माफी में ग्रामीणों की सुविधा के लिए परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में हो रही असुविधा से राहत दिलाना रहा।
कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और अपने परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त की। ग्राम प्रधान विनय कुमार द्विवेदी एवं ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक या अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी शासन की योजनाओं और दस्तावेज संबंधी कार्यों के लिए इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को समय पर और सरल तरीके से सेवाएं मिल सकें। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
