एसपी ने पुलिस लाइन से अग्निशमन सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अग्निकाण्ंडों...

Apr 15, 2026 - 09:48
Apr 15, 2026 - 09:48
 0  6
एसपी ने पुलिस लाइन से अग्निशमन सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले अग्निशमन कर्मियों को किया नमन

चित्रकूट। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अग्निकाण्ंडों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। गार्द द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर हुये भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियो ने अपने प्राणो की आहूति दी थी। उन दिवंगत अग्निशमन कर्मियो को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिये प्रति वर्ष 14 अप्रैल को ‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’ एवं उसी दिन से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह का थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक समाज आग की रोकथाम के लिये एक साथ है। अग्निशमन सेवा के जवान सदैव अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनका त्याग एवं समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इसी क्रम में पुलिस लाइन से अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए अग्निशमन वाहनों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम 20 अप्रैल तक संचालित होगा। जिसका उद्देश्य आमजन को आग से बचाव, रोकथाम एवं अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों, रैलियों एवं प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से लोगों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह, प्रभारी अग्निशमन पवन कुमार त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, एसपी पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0