सीओ सिटी कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण
एसपी अरुण कुमार सिंह ने एएसपी सीओ सिटी अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय के परिवर्तन, परवर्द्धन, विस्तारीकरण एवं...
कार्यालय के परिवर्तन, परवर्द्धन, विस्तारीकरण एवं सुन्दरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत किया उद्घाटन
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने एएसपी सीओ सिटी अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय के परिवर्तन, परवर्द्धन, विस्तारीकरण एवं सुन्दरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी ने नवविकसित कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए वहाँ उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर एवं सुगम सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय के आधुनिकीकरण एवं सुन्दरीकरण से न केवल कार्य क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि आम नागरिकों को भी अधिक सुव्यवस्थित एवं सहज वातावरण प्राप्त होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी सहित समस्त थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
