पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया की पुण्यतिथि पर शुरू कराया रामचरितमानस पाठ
राष्ट्रीय रामायण मेला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दिवंगत राजेश करवरिया की पुण्यतिथि पर उनके आवास के सामने रामलीला भवन तरौंहा में रामचरितमानस...
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दिवंगत राजेश करवरिया की पुण्यतिथि पर उनके आवास के सामने रामलीला भवन तरौंहा में रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया गया है। कामदगिरि के प्रमुख संत मदन गोपाल दास ने दीप प्रज्वलित कर रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ कराया। इस दौरान पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने सपत्नीक पूजा पाठ किया। कामदगिरि प्रमुख द्वारा के संत मदन दास ने कहा कि रामायण मेला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष की स्मृति में ऐसे धार्मिक आयोजन उनके परिवार के द्वारा कराया जाना सराहनीय काम है। इस परंपरा को बनाए रखना चाहिए। इसमें भक्तगण रामचरितमानस का पाठ करने को शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर रामायण मेला के महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, राजा बाबू पांडेय, माघेंद्र द्विवेदी, मनोज गर्ग, सुरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
