सुप्रीम कोर्ट में लंबित वादो को चिन्हित करें पराविधिक स्वयं सेवक : सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने सोमवार को पराविधिक...

Jul 7, 2026 - 10:50
Jul 7, 2026 - 10:50
 0  5
सुप्रीम कोर्ट में लंबित वादो को चिन्हित करें पराविधिक स्वयं सेवक : सचिव

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने सोमवार को पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक आहूत की। बैठक में आगामी 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर ऐसे परिवारों की पहचान करने के निर्देश दिए जिनके मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। ताकि उन्हें आपसी सहमति से विवाद निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत से जोड़ा जा सके। 

सचिव ने कहा कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से बिना अतिरिक्त खर्च और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के पुराने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। उन्होंने जुलाई माह में आयोजित विधिक जागरूकता शिविरों में सक्रिय भागीदारी तथा पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुन्नालाल विश्वकर्मा, ममता वर्मा, उपासना, महेन्द्र प्रताप सिंह, साकेत सैनी, राजेन्द्र सविता, सन्तोष कुमार, रविकुमार, चन्द्रभान, अंगदबाबू आदि पैरालीगल वालेण्टियर्स उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0