लिंग परीक्षण पर अंकुश लगाने को बनेगी मुखबिर योजना

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित...

Feb 27, 2026 - 09:09
Feb 27, 2026 - 09:09
 0  6
लिंग परीक्षण पर अंकुश लगाने को बनेगी मुखबिर योजना

डीएम ने की समीक्षा बैठक

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित जनपद स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

डीएम ने जनपद में संचालित समस्त सरकारी एवं निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण की अवधि और उनके संचालन की विस्तृत कार्यवृत्ति  तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करें। कड़े निर्देश दिए कि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र के कमरों में लड़का या लड़की के सांकेतिक चित्र, फोटो नहीं होने चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित केंद्र के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। लिंग चयन जैसे अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने मुखबिर योजना को सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने समिति के सदस्यों से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, नोडल अधिकारी डा जीआर रतमेले, सीएमएस डा शैलेन्द्र कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डा एचसी अग्रवाल, रेडियोलाजिस्ट डा राजेन्द्र प्रताप, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुन्दर मिश्रा सहित सदस्य श्याम मूरत गौतम, दिव्या त्रिपाठी एवं राखी देवी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0