छात्राओं को बताई गई जीआरपी की कार्य प्रणाली
जीआरपी कर्वी पुलिस द्वारा स्थानीय स्कूल गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं को जीआरपी की कार्य...
चित्रकूट। जीआरपी कर्वी पुलिस द्वारा स्थानीय स्कूल गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं को जीआरपी की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया के नेतृत्व में मंगलवार को कालेज के प्रधानाध्यक काशी प्रसाद शुक्ला एवं अध्यापकों के साथ कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं का थाना जीआरपी कर्वी का भ्रमण कराया गया। जीआरपी की कार्य प्रणाली व अपराध नियंत्रण संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर उप निरीक्षक दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार, बन्टू सिंह, अमित कुमार, आरक्षी आशीष कुमार सरोज, महिला आरक्षी तनु सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
