परिक्रमा मार्ग से हटाया गया कचरा और प्लास्टिक
स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प के तहत कामतानाथ धाम में सप्ताहभर ष्स्वच्छ कामदगिरि, निर्मल परिक्रमाष् अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग...
स्वच्छ कामदगिरि, निर्मल परिक्रमा अभियान से गूंजा कामतानाथ धाम
चित्रकूट। स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प के तहत कामतानाथ धाम में सप्ताहभर ष्स्वच्छ कामदगिरि, निर्मल परिक्रमाष् अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी लालजी यादव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम और कामदगिरि स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान आयोजित किया गया।
अभियान का शुभारंभ रविवार को लाल बाबा आश्रम के सामने पर्वत पर हुआ। सफाई कर्मियों ने परिक्रमा मार्ग पर फैले कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
