21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालम में सुलह समझौते के आधार पर होगा निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने मंगलवार को लीगल एड डिफेन्स...

Jul 8, 2026 - 13:56
Jul 8, 2026 - 13:57
 0  6
21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालम में सुलह समझौते के आधार पर होगा निस्तारण

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने मंगलवार को लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल में कार्यरत अधिवक्ताओं की बैठक आहूत की। बैठक में आगामी 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत की जानकारी दी। सचिव द्वारा समस्त न्याय रक्षकगण को निर्देशित किया गया कि वे आमजन के मध्य तथा जिला कारागार में जाकर निरूद्ध बन्दियों के बीच समाधान समारोह के बारे में जानकारी प्रदान करें कि यदि किसी का प्रकरण माननीय उच्चतम न्यायालय में लम्बित है तो वे समाधान समारोह में अपने वाद का निस्तारण करवा सकते हैं। 

सचिव ने बताया कि समाधान समारोह का प्रचार प्रसार पराविधिक  स्वयं सेवकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विधिक साक्षरता एवं जागरूता कार्यक्रम आयोजित करते हुये जनसंपर्क कर पैम्पलेट के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर गया प्रसाद निषाद मुख्य न्याय रक्षक, उप मुख्य न्याय रक्षक चन्द्रपाल, शिवशंकर उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, स्वाती तिवारी सहायक न्यायरक्षक तथा पराविधिक स्वयंसेवक मुन्नालाल विश्वकर्मा, साकेत सैनी, रविकुमार, चन्द्रभान आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0