विशेष संपर्क अभियान में होनहार छात्राओं को बांटे गए पुरस्कार

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बेड़ीपुलिया में बुधवार को भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य...

Apr 16, 2026 - 09:39
Apr 16, 2026 - 09:39
 0  6
विशेष संपर्क अभियान में होनहार छात्राओं को बांटे गए पुरस्कार

चित्रकूट। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बेड़ीपुलिया में बुधवार को भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्रावास एवं अभ्युदय कोचिंग के उपस्थित होनहार छात्रों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर डॉ वैभव त्रिपाठी जिला समाज कल्याण अधिकारी, शंकर यादव सभासद, अखिलेश रैकवार जिला मंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि राकेश नायक शक्ति केंद्र संयोजक, संजय पांडेय जिला आईटी संयोजक भाजपा, अनूप त्रिपाठी जिला किसान मोर्चा, सीपी पांडेय कोऑर्डिनेटर अभ्युदय कोचिंग, माया देवी अधीक्षक एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। राजकीय आश्रम पद्धति कलचिहा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संवासी छात्रों से संवाद किया। इस अवसर पर अंकुर मिश्रा प्रधानाचार्य, श्याम नारायण शुक्ल, मनीष सिंह, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मानिकपुर में मुख्य अतिथि अभिलाष जायसवाल राज्यपाल द्वारा नामित पार्षद कर्वी नगर पालिका, आशीष मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने दीप प्रज्वलन कर भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय में उपस्थित होनहार छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर भानु प्रकाश नारायण प्रधानाचार्य, मनीष कुमार मिश्र प्रवक्ता हिंदी, सुनीत कुमार त्रिपाठी संचालक, मुख्य वक्ता संदेश कुमार आदि मौजूद रहे। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मऊ में भी  बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश मिश्रा जिला मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में शिक्षा अर्जित किया और देश विदेश मे अपनी विद्वता का लोहा मनवाया। मंडल अध्यक्ष महेश पांडेय में कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों महान था। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक गरूण मौर्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0