नष्ट किया 650 किग्रा लहन, दो मामले दर्ज
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कपसेठी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी...
चित्रकूट। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कपसेठी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 650 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही दबिश के दौरान 45 लीटर कच्ची शराब जब्त कर दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दबिश में आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पाण्डेय, आशीष सिंह, प्रसेन कुमार राय, आबकारी सिपाही धर्मेंद्र कुमार, समशेर अली, कुलवंत कुमार, लालचंद सरोज, सागर कुमार, सुमित्रा महिला सिपाही, प्रधान आरक्षी नसीम खां, आबकारी सिपाही मो. अनवर मु. खां एवं सरताज खां शामिल रहे।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र सिंह ने टीम की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम स्थानों पर जाकर की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
