जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, बांदा के 31 वार्डों में तैनात होंगे 284 गणक

नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जनगणना कार्य को समयबद्ध...

May 5, 2026 - 13:21
May 5, 2026 - 13:23
 0  35
जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, बांदा के 31 वार्डों में तैनात होंगे 284 गणक

22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, 7 मई से नागरिक कर सकेंगे स्वयं गणना

बांदा। नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जनगणना कार्य को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए नगर के सभी 31 वार्डों में 284 गणक, 47 सुपरवाइजर और 6 फील्ड ट्रेनर्स की तैनाती की गई है।

इन सभी गणकों और सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण केसीएनआईटी (KCNiT) बांदा में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं जिला जनगणना अधिकारी (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में संचालित हो रहा है।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 7 मई से 21 मई 2026 के बीच नागरिक स्वयं भी आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना कर सकेंगे।

स्व-गणना के उपरांत नागरिकों को पोर्टल से प्राप्त 12 अंकों की आईडी अपने संबंधित गणक को उपलब्ध करानी होगी, जिससे उनकी जानकारी को अंतिम रूप से सम्मिलित किया जा सके।

नगर पालिका परिषद ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के इस राष्ट्रीय अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और गणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0