दिव्यांग सेवा केंद्र खोलने की मांग, 'सक्षम' प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को सक्षम इकाई, जनपद बांदा के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त...
दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी का रिक्त पद भरने और भवन आवंटन की उठाई मांग, मंडलायुक्त ने दिया सकारात्मक आश्वासन
बांदा। दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को सक्षम इकाई, जनपद बांदा के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त बांदा से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शासन से दिव्यांग सेवा केंद्र की स्थापना के लिए एक भवन सक्षम इकाई को आवंटित किए जाने की मांग की।
मंडलायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही जिले में लंबे समय से रिक्त पड़े दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी के पद को शीघ्र भरने के लिए शासन को पत्र भेजने का भरोसा भी दिया।
बैठक के दौरान दिव्यांगजनों के हितों, उनकी सुविधाओं तथा जनपद में दिव्यांग सेवा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने संगठन के पदाधिकारियों के सुझावों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक राम सिंह कछुवाह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांति भूषण सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष शिव चरण तिवारी, मीडिया प्रभारी पी.के. सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, युवा आयाम प्रमुख कृष्णा सिंह तथा दिव्यांग मित्र रंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
