स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का ग्राहकों को विशेष उपहार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल ने अपने ग्राहकों के लिए कई विशेष प्रमोशनल...

Aug 13, 2026 - 17:53
Aug 13, 2026 - 17:57
 0  102
स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का ग्राहकों को विशेष उपहार

₹1 में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा और 100 SMS प्रतिदिन

बांदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल ने अपने ग्राहकों के लिए कई विशेष प्रमोशनल ऑफर पेश किए हैं। इनका उद्देश्य ग्राहकों को किफायती और विश्वसनीय दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ अधिक से अधिक लोगों को BSNL नेटवर्क से जोड़ना है।

₹1 का Freedom Offer बना आकर्षण

BSNL का FRC ₹1 Freedom Offer ग्राहकों के लिए खास आकर्षण है। इस ऑफर के तहत मात्र ₹1 में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।

₹2399 प्लान पर 47 दिन अतिरिक्त वैधता

BSNL ने ₹2399 प्लान पर भी Independence Day Extra Validity Offer पेश किया है। 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 के बीच ₹2399 का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को सामान्य 365 दिनों के बजाय कुल 412 दिनों की वैधता मिलेगी। यानी ग्राहकों को 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जाएगी।

मोबाइल ग्राहकों को Free Entertainment TV

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL मोबाइल ग्राहकों के लिए Free Entertainment TV सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। Tango TV द्वारा संचालित इस सेवा के माध्यम से ग्राहक Live TV Channels, Movies, Web Series, Music और अन्य डिजिटल कंटेंट का लाभ उठा सकेंगे।

दूरदराज क्षेत्रों के लिए Satellite Phone सेवा

BSNL ने आपदा प्रबंधन, पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, वन विभाग, समुद्री एवं तटीय ऑपरेशन सहित दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत टीमों के लिए Satellite Phone सेवा भी उपलब्ध कराई है। इसमें टावर की आवश्यकता नहीं होती और उपग्रह के माध्यम से Voice Call, SMS तथा SOS जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

FTTH ग्राहकों को भी विशेष ऑफर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL के FTTH ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी लॉन्च ऑफर दिया गया है। ₹1199 वाला प्लान ₹1111 प्रति माह की दर से उपलब्ध होगा। इसमें 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, 5000 GB डेटा, 25 से अधिक OTT सेवाएं और भारत में किसी भी नंबर पर 24×7 अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह छूट लगातार 6 महीने तक दी जाएगी।

BSNL उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल ने नागरिकों और ग्राहकों से इन विशेष ऑफरों का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, मजबूत होते 4G नेटवर्क और किफायती योजनाओं के माध्यम से BSNL आत्मनिर्भर भारत के डिजिटल संचार अभियान को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

“इस स्वतंत्रता दिवस, जुड़ें BSNL से—स्वदेशी तकनीक, विश्वसनीय नेटवर्क और किफायती सेवाओं के साथ।”

— प्रचालन क्षेत्र प्रमुख, BSNL बांदा, उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0