अबै तक आपन लाल कै चिट्ठी कै बारै मां डाकिया से पूछत रहौं, अब मोर लाल सोमवार का घरे आ जई

पिछले चार साल से पाकिस्तान की जेल में बंद अपने बेटे की रिहाई की खबर सुनकर विवेक की वृद्ध मां की आंखों में चमक सी आ गई है..

Jan 29, 2022 - 05:18
Jan 29, 2022 - 05:20
 0  4
अबै तक आपन लाल कै चिट्ठी कै बारै मां डाकिया से पूछत रहौं, अब मोर लाल सोमवार का घरे आ जई

बांदा,

पिछले चार साल से पाकिस्तान की जेल में बंद अपने बेटे की रिहाई की खबर सुनकर विवेक की वृद्ध मां की आंखों में चमक सी आ गई है। पूछने पर मां चंद्रकली नम आंखों से कहने लगी। ‘अबै तक आपन लाल कै चिट्ठी कै बारै मां डाकिया से पूछत रहौं,अब मोर लाल सोमवार का घरे आ जई’। चंद्रकली की तरह पाकिस्तानी फौज द्वारा समुद्र में शिकार के दौरान पकड़े गए बांदा के चार युवा मछुआरों के घरों की कुछ इसी तरह की मार्मिक कहानी है।

यह भी पढ़ें - किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा, बुंदेलखंड में पहले पायदान पर

  • 2017 में पाकिस्तान की सेना ने पकड़ा

जनपद के जसईपुर गांव निवासी राजमिस्त्री राम विशाल कुशवाहा का बेटा विवेक कुशवाहा 12 जुलाई 2017 को महेदु गांव के बाबू कुशवाहा उसके भाई चुनकू कुशवाहा सिधौली गांव के राजू कुशवाहा तथा अजीतपारा के बच्ची लाल के साथ गुजरात की ओखा में मछली शिकार कंपनी में काम करने गया था।

17 सितंबर 2017 को इनके घरों में खबर आई कि मछली का शिकार करते समय सीमा उल्लंघन के कारण इन्हें पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया है। इस खबर के बाद इनके घरों में मातम छा गया। विवेक के पिता बताते हैं कि बेटे की कमाई से घर का खर्च चलता था, जब से बेटा जेल में है तब से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें - प्रथम डोज संतृप्त करने वाला बांदा, चित्रकूट धाम मंडल का पहला जनपद बना

  • रिहाई की खबर से घर की खुशी लौटी

बेटे के जेल में होने से मां चंद्रकली उदास रहने लगी। वह हमेशा घर के बाहर निहारती रहती थी कि शायद बेटा या बेटे की कोई खबर आ जाए। 3 दिन पहले खबर आई है कि पाकिस्तान से बेटे की रिहाई हो गई है। इस खबर से घर की खुशी लौट आई है। बस अब बेटे का घर आने का इंतजार है। 

  • परिवार के तीन बेटे रहे कैद में

इसी तरह चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदु गांव निवासी प्यारे लाल कुशवाहा भी राजमिस्त्री का काम करते हैं उनके तीन बेटे सुशील, बाबू  और विनोद है। यहां काम न मिलने के कारण सुशील बाबू और विनोद का बेटा राजू मछली पकड़ने के लिए ओखा गुजरात गए थे। तभी यह मछली पकड़ने के चक्कर में सीमा उल्लंघन कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए। जिससे पाकिस्तान सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया तब से पाकिस्तान की कैद में थे। 

यह भी पढ़ें - बांदा में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, 51 नए मरीज मिले

  • पापा जल्दी घर लौट आएंगे

ठीक इसी तरह से बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा निवासी बच्ची लाल भी चार साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हुआ है। इसकी रिहाई से गांव में खुशी का माहौल है। पत्नी कलावती बताती है कि वह राजू कुशवाहा के साथ गए थे। राजू तो तीन साल पहले छूट गया लेकिन वह नहीं छूटे थे।

जब बच्चे पापा की याद करते थे तो मैं उन्हें तसल्ली देती थी कि पापा जल्दी घर लौट आएंगे। अब वह समय आ गया है जब बच्चों से झूठ नहीं बोलना पड़ेगा। उनकी रिहाई की खबर से गांव के साथ-साथ रिश्तेदार भी खुश है। अब तो 2 दिन का इंतजार बरसो जैसा लग रहा है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : 3.39 लाख घरों में 620 टीमें पहुंचकर कोरोना मरीजों को चिह्नित करेगी और करेंगी टीकाकरण

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2