मां कर्मा जयंती : सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता के हुए आयोजन
भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ मां कर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण व सांस्कृतिक...
चित्रकूट। भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ मां कर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
साहू उत्थान समिति कर्वी के तत्वावधान में रविवार को आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ धूमधाम से मनाई गई। पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर भर में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता कर्मा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मां कर्मा की भक्ति परंपरा के प्रतीक स्वरूप खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। लोकमान्यता के अनुसार, मां कर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को अपनी मटुकिया से खिचड़ी का भोग लगाया था। जिसे स्वयं जगन्नाथ स्वामी ने स्वीकार किया था। मां कर्मा जयंती पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में समाज के लगभग आधा सैकड़ा बच्चों ने मेंहदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा समाज के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजा साहू, उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, महामंत्री शारदा प्रसाद साहू, मंत्री उमाशंकर साहू, कोषाध्यक्ष सीतू साहू, कर्वी नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी देवी साहू, राष्ट्रीय कम्यूटर शिक्षा मिशन के निदेशक सुभाष साहू, ऑडिटर कुलदीप साहू, रमेश चंद्र साहू, रोहित साहू, मट्टू साहू, जितेंद्र साहू, केशचंद्र साहू आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
