जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को प्रशासन की छापेमारी, रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर कार्रवाई

जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी को रोकने और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध...

Mar 16, 2026 - 11:21
Mar 16, 2026 - 11:22
 0  58
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को प्रशासन की छापेमारी, रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर कार्रवाई

होटल-रेस्टोरेंट व गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं की जांच शुरू

बांदा। जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी को रोकने और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू श्रेणी के थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। यहां उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेंडर कमर्शियल श्रेणी के पाए गए और परिसर में किसी भी प्रकार का घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला।

इसके अलावा संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को गैस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए। आराधना इंडेन गैस एजेंसी पर मौजूद लोगों ने समय पर गैस न मिलने की शिकायत की। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि टोकन किसी और के नाम से जारी हुआ और गैस की डिलीवरी किसी अन्य को कर दी गई। ऑनलाइन और भौतिक रिपोर्ट में भी अंतर पाया गया, जिसकी अलग से जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और इनकी उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0