आबकारी टीम ने दी दबिश, आठ कुंतल लहन कराया नष्ट

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरोपागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी...

Mar 16, 2026 - 10:46
Mar 16, 2026 - 10:47
 0  4
आबकारी टीम ने दी दबिश, आठ कुंतल लहन कराया नष्ट

140 लीटर कच्ची शराब बरामद

चित्रकूट। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरोपागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान लगभग 800 किग्रा लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। 140 लीटर कच्ची शराब जब्त कर तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0