संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी

राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर से रविवार तड़के एक बाल अपचारी फरार हो गया। उसने एक कमरे में लगे दरवाजे की कुंडी खोलकर बोल्ट...

Mar 16, 2026 - 10:53
Mar 16, 2026 - 10:53
 0  2
संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी

80 लाख रुपए की चोरी मे तीन साथियों के साथ पकड़ा गया था फरार अपचारी

चित्रकूट। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर से रविवार तड़के एक बाल अपचारी फरार हो गया। उसने एक कमरे में लगे दरवाजे की कुंडी खोलकर बोल्ट को बाहर किया और फरार हो गया। अपर एसपी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। 

फरार बाल अपचारी जनपद हमीरपुर थाना सुमेरपुर के मुंड़ेरू का रहना वाला है। वह 13 फरवरी को चोरी के आरोप में अपने तीन साथियों के साथ संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। सुमेरपुर में 80 लाख रुपये की चोरी के मामले में इन चारों को पकड़ा गया था। संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात को चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर के बाल अपचारियों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद उन्हें नीचे के कमरे में रखा गया। रविवार सुबह ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी देवीदयाल ने देखा कि मनोरंजन कक्ष की कुंडी खुली है और बोल्ट नीचे पड़ा है। जिसके बाद बाल अपचारी गायब पाया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0