राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन,गाया रामधुन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन,गाया रामधुन


देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज जनपद में सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर दोनों विभूतियों को नमन किया गया और महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया।

 चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय में कमिश्नर कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि की गई वही डीआईजी कार्यालय में आई आईजीके सत्यनारायण ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के सिद्धांत और उनके विचार को जीवन पर अपनाने  पर बल दिया। इसी तरह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया।दोनों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर नमन किया व रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान राम धुन गया।

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद  कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पणकिया। बबेरू कस्बे में गांधी प्रतिमा में बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने माल्यार्पण किया जबकि तिंदवारी कस्बे में संतोषी नगर बूथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने मनाई।इसी तरह जनपद के शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण के बाद दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। काली चरण निगम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यिूसन एवं विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बाँदा में उक्त दोनों महापुरूषों की जयंती मनायी गयी। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारो को जीवन मे उतारना ही उनके प्रती श्रद्धान्जली एवं सम्मान होगा विश्व मे गांधी जी को उनके अहिंसात्मक आन्दोलन के लिये जाना जाता है। गांधी जी के प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान एवं आदर है। उन्होने अहिंसा एक दर्शन है के सिद्धांत को आगे बढाया जिसे आज भारत के साथ साथ विश्व मे भी एक सुर से अपनाया है सत्याग्रह आन्दोलन इसका ज्वलंत उदाहरण है। यह बातें कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति डा.यू.एस. गौतम ने विश्वविद्यालय में गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि कही। 

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यलय द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे वृक्षारोपण, वृहद स्वछता अभियान भी आयोजित किया गया था। फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 2 किमी0 का प्लाग रन भी आयोजित किया गया जिसमे कुलपति डा. यू.एस.गौतम एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कम्रचारियो ने दौड़ लगाते हुए स्वछता एवं स्वास्थ का संदेश दिया। कुलपति ने बिना रूके यह दौड़ अन्य के साथ पूरी की। कार्यक्रम मे ही विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भी वृक्षारोपण, वृहद स्वछता अभियान भी आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई डा. ए.के. चैबे समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने की 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0