यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 जिलों में भारी बारिश और 28 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में और तेजी...
बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र समेत कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले 2–3 दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय हो जाने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने आज बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मेरठ, रामपुर, बरेली सहित कुल 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी समेत 28 जिलों के लिए गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
