कंपोजिट विद्यालय सकरौली में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 252 लोगों की हुई जांच
विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय सकरौली में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण...
25 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित, बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय सकरौली में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना, अतिथि स्वागत एवं बैज अलंकरण के साथ किया गया। शिविर में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाध्यापक सोमनाथ यादव एवं विद्यालय स्टाफ की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रधान प्रतिनिधि रामनरेश यादव ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर में कुल 252 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 25 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। वहीं 102 लोगों को आई ड्रॉप वितरित की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ-साथ सैकड़ों बच्चों की नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें स्वच्छता, पोषण और आंखों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से बच्चों को निःशुल्क ग्लूकोन-डी एवं वाटिका कोकोनट ऑयल वितरित किया गया। जानकीकुंड ट्रस्ट के निदेशक डॉ. इलेश जैन के निर्देशन में टीम प्रभारी उमाशंकर शुक्ल, विनय यादव, बृजेश यादव, दिलीप कुमार एवं संतोष मिश्रा ने ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा एवं दवाइयों का वितरण किया तथा नेत्र ऑपरेशन हेतु मरीजों को चिन्हित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक सोमनाथ यादव द्वारा शिक्षकों एवं अतिथियों को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में शिक्षक सत्यनारायण, नीलम त्रिपाठी, गौरव बाजपेई, सुरेंद्र तिवारी, धर्मराज, विकास पटेल, अमित सिंह कुशवाहा, बृजलाल, मनीषा, सुनीता सहित क्षेत्र के समाजसेवी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में प्रधानाध्यापक सोमनाथ यादव ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
