विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बांदा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेड क्रॉस भवन, पीली कोठी बांदा में विशाल...

May 8, 2026 - 17:42
May 8, 2026 - 17:46
 0  15
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बांदा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

200 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाओं का किया गया वितरण

बांदा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेड क्रॉस भवन, पीली कोठी बांदा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि रेड क्रॉस समिति के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की जयंती 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लगभग 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही समिति के सदस्यों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच भी कराई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को रक्तदान उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में पूर्व सचिव संतोष मसुराहा, अशोक त्रिपाठी, डॉ. मनोज शिवहरे, सभापति संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम बहोरी शिवहरे, मयंक श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, पीयूष गुप्ता, भैरव प्रसाद अग्रवाल, श्रीमती रेखा भटनागर, प्रशांत शर्मा, आदित्य सिंह, पंकज रावत, भुवनेंद्र रावत, डॉ. दिनेश दीक्षित, सुनील दीक्षित, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. एसपी गुप्ता, तरुण खरे, लक्ष्मी प्रसाद ओमर, नईम नेताजी, पन्नालाल धुरिया, मनीष गुप्ता, दीपक शुक्ला, विष्णु ओमर, वृंदावन गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव ‘बब्बू भाई’ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने समाज सेवा और मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0