G-20 में भारत आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को, स्पेशल गिफ्ट के रूप में महोबा के ‘कमल पुष्प’ भेंट किए जाएंगे

उत्तर प्रदेश के महोबा की हस्तशिल्प कला ने जिले को बड़ी पहचान दी है। 9 सितंबर से दिल्ली में ळ-20 शिखर सम्मेलन हो रहा है। इसमें शामिल होने आ रहे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को स्मृति ...

Sep 8, 2023 - 06:26
Sep 8, 2023 - 06:38
 0  2
G-20 में भारत आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को, स्पेशल गिफ्ट के रूप में महोबा के ‘कमल पुष्प’ भेंट किए जाएंगे

उत्तर प्रदेश के महोबा की हस्तशिल्प कला ने जिले को बड़ी पहचान दी है। 9 सितंबर से दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन हो रहा है। इसमें शामिल होने आ रहे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को स्मृति चिह्न के रूप में महोबा में बनाए गए पीतल के ‘पुष्पकमल’ भेंट किए जाएंगे। मेहमानों को भेंट किए जाने वाले पुष्पकमल कुलपहाड़ के मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी ने तैयार किए हैं। महोबा में तैयार ये स्पेशल गिफ्ट जो बाइडेन और ऋषि सुनक समेत अन्य राष्ट्राध्यक्षों को भेंट किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें-डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की एक और पहल, गाय के गोबर से तैयार होगा प्राकृतिक पें

उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम ने मनमोहन के बनाए पुष्पकमल को 8 महीने पहले चयनित कर लिया था। मनमोहन को यूपीएचएमडीसी ने 50 कमलकृतियों को तैयार करने का ऑर्डर दिया था। जिन्हें गुरूवार को आज भेज दिया गया है। यह क्षण महोबा ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड को गौरवान्वित होने का है।मनमोहन सोनी द्वारा तैयार की गईं पीतल की कमलकृति में 8 बड़ी व 8 छोटी पंखुड़ी समेत 16 पंखुड़ियां हैं। इस कमलकृति को खोलने पर सभी पंखुड़ियां कमल के रूप में खिल जाती हैं और बंद करने पर कली के रूप में नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें-ग्वालियर से झांसी स्टेशन तक मच गया हड़कंप,नांदेड़ एक्सप्रेस बिना गार्ड के दौड़ती रही

मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी ने बताया कि वर्ष 1997 में नेशनल मेरिट अवार्ड, 1998 में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार व 2012 में उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी कलाकृतियों की रूस की राजधानी मॉस्को में प्रदर्शनी लगाई थी। देश के सभी प्रमुख शहरों में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित कर चुके मनमोहन सोनी की बनाई कमलकृति को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने 2016 में महोबा में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया था।

यह भी पढ़ें-बांदाः कॉलेज कैंपस में छेड़खानी का शिकार हुई बीए की छात्रा ने परीक्षा छोड़ी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0