सांसद व विधायक ने गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

पीएम मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र को ...

Jun 17, 2023 - 12:50
Jun 17, 2023 - 12:50
 0  6
सांसद व विधायक ने गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां
प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी।

चित्रकूट।

बरदहा नदी में बांध का किया जाएगा निर्माण: सांसद

पीएम मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र को पानीदार बनाने के लिए बरदहा नदी में बांध बनाने के साथ ओहन बांध से जोडने की तैयारी की जा रही है। चेकडैम बनाए जा रहे है। सडक, बिजली व पानी की व्यवस्था गांवों में की गई है। गरीबो को पक्के घर बनाए जा रहे हैं।

यह बात केंद्र सरकार के नौ वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए सांसद आरके सिंह पटेल व अपना दल के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने डाक बंगला में पत्रकारों से रूबरू होकर कही। बताया कि दुनिया में भारत का मान केंद्र सरकार ने बढ़ाया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- थोड़ा धैर्य रखे, यूपी में आने वाला है मॉनसून,  जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत 

शौचालय, आवास से लेकर किसानों को सम्मान दिलाने का काम हो रहा है। घर तक पानी पहुंचाने और बिजली की पहुंच सब तक की गई है। निशुल्क अनाज से लेकर गैस कनेक्शन तक बांटे गए। कहा कि मानिकपुर क्षेत्र मेें पानी की अधिक समस्या रहती है। जिसको देखते हुए बरदहा नदी में बांध का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए योजना बना ली गई। इसके बनने से सैकड़ों गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए व्यवस्था हो जाएगी।

कहा कि मानिकपुर व मऊ क्षेत्र में जंगलों के बीच बसे गांवों के लिए सडकों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ सडकों के निर्माण में वन विभाग अडं्गा डाले हुए है। जिसके लिए एनओसी मांगी जा रही है। बताया कि प्राथमिक स्कूलों का सुंदरीकरण करने के साथ ही अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था की गई। जिस पर चित्रकूट जिले को इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के डीएम को पुरस्कृत भी किया है।

कहा कि मऊ क्षेत्र में भी सडकों का चौड़ीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में हवाई पट्टी बनी हुई है। यहां पर एअरपोर्ट का निर्माण भी किया गया जहां से बहुत जल्द हवाई जहाज उड़ेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत राजापुर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, शनि आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महोबाः बांध में नहाने गए दो दोस्त पानी मे डूबे एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0