यूपी बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची फाइनल...

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है...

Jan 30, 2025 - 18:02
Jan 30, 2025 - 18:05
 0  5
यूपी बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची फाइनल...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आज शाम तक इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा और अगले दो दिनों में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए लगभग 80 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदलने का निर्णय लिया है। पार्टी की योजना के तहत अधिकतर नए चेहरों को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इस बदलाव को आगामी चुनावों की रणनीति के तहत महत्वपूर्ण बताया है। संगठन में नए चेहरों को शामिल करने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाना है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, यह बदलाव कार्यकर्ताओं की क्षमता, निष्क्रियता और संगठन में उनकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

जल्द ही जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी जाएगी...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0