दुल्हन पाने की लालसा में 5 दिन में दो युवक हुए ठगी के शिकार, दुल्हनें हुई फरार

हर युवक के मन में दूल्हा बनने और दुल्हन पाने की लालसा होती है। कुछ लोग तो चट मंगनी पट शादी करना चाहते हैं। ऐसे ही...

Nov 25, 2022 - 08:27
Nov 25, 2022 - 08:52
 0  6
दुल्हन पाने की लालसा में 5 दिन में दो युवक हुए ठगी के शिकार, दुल्हनें हुई फरार

बांदा

हर युवक के मन में दूल्हा बनने और दुल्हन पाने की लालसा होती है। कुछ लोग तो चट मंगनी पट शादी करना चाहते हैं। ऐसे ही दो युवक दुल्हन पसंद करने के बाद चट मंगनी पट शादी के चक्कर में लाखों रुपए गंवा बैठे। उनके हाथ दुल्हन भी नहीं आई। ठगी के शिकार हुए दोनों युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक पुलिस को ठगों का कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों घटनाएं बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र में घटित हुई हैं।

यह भी पढ़ें - UPSC के तर्ज पर पहली बार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के हुनरबाज में हुए मॉक इंटरव्यू, देखिए क्या बोले छात्र

पहली घटना 17 नवंबर को प्रकाश में आई। महोबा में तहसील कुलपहाड़ से नौगांव पोस्ट स्थित ग्राम खमा निवासी मुरारी लाल के मुताबिक वह अपने बेटे मदन पाल के लिए रिश्ता खोज रहे थे। गांव के निवासी राजेश के जरिए उसके साढू हरगोविंद निवासी मसूदपूरा से मुलाकात हुई। उन्होंने चित्रकूट में रैपुरा के भौंरी निवासी कौशल यादव से उनकी मुलाकात कराई। कौशल यादव ने लड़की दिखाने के लिए उन्हें भरतकूप में बुलाया वहां एक परिवार की दो लड़की दिखाई गई लेकिन वह पसंद नहीं आई। इस पर दूसरे दिन दो और लड़कियों को अतर्रा में दिखाने के लिए बुलाया गया। अतर्रा में कौशल यादव उन्हें पारा गांव में सुशील के घर ले गया। वहां दो लड़कियां काजल और पूजा को दिखाया गया। इनमें से काजल पसंद आ गई। तो उसे शगुन के रूप में कुछ पैसे और मिठाई दे दिए गए। हमने एक माह बाद शादी करने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें - प्रभु श्रीराम की दूसरी अयोध्या 'ओरछाधाम' में 'योगेश्वर श्रीकृष्ण' करने आते थे 'रासलीला'

इस पर कौशल ने कहा कि शादी इतने दिन नहीं रुक पाएगी। शादी करना है तो आज ही करो। साथ ही शादी में जेवर और कपड़े खरीदने के लिए 50000 रुपए कौशल को दिए गए। चट मंगनी पट शादी भी हो गई। विदाई में लड़की की छोटी बहन पूजा और चाचा सुशील भी चलने को तैयार हुए। सभी टैक्सी से अतर्रा की ओर चले। बीच रास्ते में सुशील ने कहा कि पूजा के लिए कपड़े खरीद दो। इस पर रास्ते में एक बाजार में गाड़ी रुकवाई। दुल्हन काजल और पूजा खरीदारी करने के बहाने वहां से फरार हो गई। मुरारीलाल के मुताबिक इस मामले की तहरीर अतर्रा पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़ें - अस्तित्व खो रहा बुन्देलखण्ड का कोणार्क मंदिर,देखे यहाँ

दूसरी घटना राजस्थान के झुंझुनू जिले में रहने समिश कुमार के साथ हुई। समिश कुमार ने शादी के लिए बायोडाटा मैरिज ब्यूरो में डाला था 10 दिन पहले फोन पर उसे शादी कराने का प्रस्ताव दिया गया। लड़की गरीब परिवार की बताकर शादी का पूरा खर्चा करने की शर्त रखी गई। समिश कुमार 12 नवंबर को बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में उसे लड़की दिखाई गई और कोर्ट मैरिज के कागजात बनवाने के नाम पर 10000 रुपए ले लिया। अन्य कार्य के लिए मांगे गए रुपए नहीं देने पर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। तब शादी कराने की बात करने वाले विमलेश नामक व्यक्ति ने दूसरी लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। उसे तीन लड़कियां और दिखाने की बात कही गई।

इसके लिए अतर्रा एक गांव बुलाया गया। लड़की देखने पर एक लड़की पसंद आ गई। इस पर शादी में खर्च के लिए एक लाख की मांग की गई। साथ ही कुछ दिन बाद शादी करने की शर्त रखी गई। सब कुछ होने के बाद जब राजस्थान के युवक ने कुछ दिन बाद फोन किया तो उससे कहा गया कि अपने रुपए भूल जाओ नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इस तरह राजस्थान का युवक भी शादी के झांसे में फंस कर ठगी का शिकार हो गया।इस मामले में उसने गुरुवार को थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी अतर्रा ने बताया कि शादी के नाम पर झांसा देकर ठगी का मामला प्रकाश में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.