नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया: सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर..

नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया: सांसद

मजबूती से बना हुआ है पीएम मोदी के साथ समाज के नेतृत्व वर्ग का समर्थन: आरके पटेल

बिहार के प्रदेश मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने शिष्टाचार भेंटकर भाजपा की डबल इंजन सरकारों के विकासात्मक कार्यों की चर्चा की

चित्रकूट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क से समर्थन के लिए भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने बांदा लोकसभा के दो दिवसीय प्रवास में जनपद चित्रकूट के धर्मगुरूओं, समाजसेवियों, प्रगतिशील किसानों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से शिष्टाचार भेंटकर भाजपा की डबल इंजन सरकारों के विकासात्मक कार्यों की चर्चा की।

यह भी पढ़ें- शिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा

राज्यसभा सांसद शम्भू शरण ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया है। जन कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होकर भाजपा की केन्द्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनात्मक विकास से लेकर गरीब कल्याण तक, महिला कल्याण से युवा कल्याण तक, कृषि व कृषक कल्याण से लेकर औद्योगिक विकास तक, आंतरिक सुरक्षा से लेकर रक्षा निर्यात तक भारत का यह विकास जन जन के एक वोट की ताकत से हासिल हुआ है।

सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि समाज के नेतृत्व वर्ग का सहयोग और समर्थन मजबूती के साथ भाजपा और पीएम मोदी के साथ बना हुआ है। इसीलिए भाजपा निरन्तर विस्तार कर रही है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक प्रयास से भारत सशक्त हुआ है। भारत का विकास भारत के सशक्तिकरण की गाथा गा रहा है।

जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि भारत के अमृतकाल में हम सबको बलिदान नहीं करना है बल्कि योगदान करना है। योगदान करना है आत्मनिर्भर भारत के पुनर्निर्माण में। सभी स्वप्रयास से 2024 में सशक्त पूर्ण बहुमत सरकार के गठन में विराट जनसहभागिता सुनिश्चित करें।

सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में स्व कामता प्रसाद इण्टर कॉलिज बदौसा के प्रचार्य अशोक कुमार शुक्ल, अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल भाई, भगवान दीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली के प्रबंधक सुशील सिंह, कर्वी ब्लॉक प्रमुख गुलाब सिंह पटेल तथा प्रगतिशील किसान योगेश जैन से वार्ता कर उनके संस्थान का भ्रमण किया। इस मौके पर अश्विनी अवस्थी, शक्ति सिंह तोमर, शिवाकांत पाण्डेय आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- यूपी के पहले थारू संग्रहालय का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0