हमीरपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना बेतवा नदी के संगम में लगाई डुबकी

हमीरपुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर यहां यमुना और बेतवा नदियों के संगम पर आस्था की डुबकी...

हमीरपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना बेतवा नदी के संगम में लगाई डुबकी

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर यहां यमुना और बेतवा नदियों के संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही इस पवित्र स्थान पर लोग डुबकी लगाकर पूजन अर्चना कर रहे हैं। यहां संगम तट पर मेला भी आयोजित किया गया है। मेले में भीड़ को देखते हुये पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किये हैं।

यह भी पढ़े : मौसम : लखनऊ समेत 21 जनपद के लिए चेतावनी जारी

मेरापुर गांव के पास यमुना और बेतवा नदियों का संगम स्थान हैं। यहां सैकड़ों सालों से कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करते हैं। संगम तट पर सुबह से हजारों की तादाद में महिलाएं और अपने परिवार के साथ संगम तट पर पहुंची और यमुना व बेतवा नदियों के पवित्र जल से स्नान कर विधि-विधान से पूजा की। संगम में स्नान करने का दौर अभी भी जारी है। अभी तक तीन हजार से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं।

यह भी पढ़े : हमीरपुर: पति बना हैवान,पत्नी को जिंदा फूंका, ससुर की हत्या कर खुद को गोली मार ली

संगम तट पर पवित्र जल से स्नान करने के बाद संग महेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा कर करे हैं। संगम के जल से भगवान शिव लिंग का जलाभिषेक का दौर भी जारी है। ये शिव लिंग पताली है जो गुप्त कालीन है। संग महेश्वर मंदिर भी यमुना नदी के तट पर बना है। यहां भी कार्तिक पूर्णिमा के लिये पूजा अर्चना के लिये श्रद्धालुओं का मेला लगा है। मंदिर के आयोजकों ने कार्तिक पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया है। हर साल की तरह अबकी बार भी संगम तट पर मेला आयोजित किया गया है। मेले में घर गृहस्थी के सामान की दुकानें लगायी गयी है। खासकर गन्ने और खिलौनों की जमकर बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़े : जनवरी में जबलपुर से दिल्ली की ट्रेनें होंगी रद्द, 50 हजार आरक्षण होंगे प्रभावित

इधर पतालेश्वर मंदिर व हाथी दरवाजे पर भी लोग कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। ये मंदिर भी ऐतिहासिक है, जहां महिलाएं बड़े ही उत्साह के साथ पूजा अर्चना कर रही हैं। जिले के सिमनौड़ी गांव में जंगल में बने मनेश्वर बाबा मंदिर में भी कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया गया है। दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में माथा टेकने आ रहे हैं। सुमेरपुर क्षेत्र के सिद्धा बाबा मंदिर के पास भी प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेले का शुभारंभ किया गया हैं।

यह भी पढ़े : वैज्ञानिक सलाह, खराब मौसम में सब्जियों पर करें नीम अर्क का छिड़काव

वहीं कुरारा क्षेत्र के सिकरौढ़ी गांव में भी कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया है। जनपद के सरीला क्षेत्र में बेतवा नदी किनारे भी कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिये तट पर डेरा डाला है। स्नान करने के बाद शल्लेश्वर मंदिर में भी दिन भर पूजा का दौर चलेगा। यहां भी मेले की धूम मची हुयी है। राठ क्षेत्र में भी ऐतिहासिक मंदिरों में पूजा के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी है। पुलिस बल मेला सम्पन्न होने तक मौके पर मुस्तैद हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0