डिपो बस के स्टाफ द्वारा जबरन सवारियों को उतारने पर प्राइवेट बस संचालकों ने लगाया जाम
आज नगर चरखारी रोड पर प्राइबेट बस संचालकों ने महोबा डिपो बस चालक व परिचालक पर जबरन बसों से सवारियों को उतरकर ले...
राठ(हमीरपुर)। आज नगर चरखारी रोड पर प्राइबेट बस संचालकों ने महोबा डिपो बस चालक व परिचालक पर जबरन बसों से सवारियों को उतरकर ले जाने का आरोप लगाते हुये जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दौनों पक्षों को समझा बुझा कर जाम को खुलवाया है।
प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष मनीष बुधौलिया, लक्ष्मी नारायण, सुनील कुमार, रामभरोसे, देवेन्द्र राजपूत, अमित द्विवेदी, जीतेन्द्र चौरसिया आदि बस संचालकों ने बताया कि उनकी बसे नगर के चरखारी मार्ग पर खड़ी होती है। वह टैक्स भी जमा करते हैं। इसके बाद भी प्रतिदिन महोबा डिपो की एक बस स्टैंड पर खड़ी होकर परिचालक जबरन उनकी बसों से सवारियां उतारकर ले जाते हैं। जब वह लोग विरोध करते तो अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं। आज दोपहर महोबा डिपो के चालक व महिला परिचालक ने जबरन बसों से सवारियां उतार ली और रोडवेज बस में बैठा लिया। जब विरोध किया तो झगड़ने लगे। जिससे बस संचालकों ने जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस के आने पर जाम खोल दिया गया। घटना के संबंध में राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सवारियों को लेकर विवाद था। जिससे वहां बस संचालकों को समझा दिया गया है।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
