भाजपा के नगर अध्यक्ष बने महेंद्र गांधी व ग्रामीण के बने करन राजपूत

भाजपा के प्रदेश नेत्रत्व द्वारा संशोधन करने के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बहु प्रतीक्षित रहे भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष के पद...

Feb 26, 2026 - 18:53
Feb 26, 2026 - 18:58
 0  4
भाजपा के नगर अध्यक्ष बने महेंद्र गांधी व ग्रामीण के बने करन राजपूत

राठ (हमीरपुर)। भाजपा के प्रदेश नेत्रत्व द्वारा संशोधन करने के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बहु प्रतीक्षित रहे भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर नगर के मोहल्ला भटियाना निवासी महेंद्र गांधी को राठ नगर व ग्रामीण अध्यक्ष पद पर औडेरा गांव निवासी करन सिंह राजपूत को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिस पर भाजपायों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें माला पहनना मुंह मीठा कराते हुए उनका सम्मान किया है।

बताते चलें कि लगभग 2 वर्षों से राठ नगर व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पद कई सक्रिय लोगों की दावेदारी होने पर भाजपा ने वैकल्पिक रूप से महेंद्र शुक्ला को नगर व सत्य प्रकाश राजपूत को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बना दिया था। लेकिन पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बीते दिन क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महेंद्र गांधी को नगर व करण राजपूत को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गयकिया।

आज भाजपा के नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति बृजेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता इत्यादि ने दोनों अध्यक्षों को मिठाई खिला, माला पहना उनका स्वागत किया है।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0