गेहूं की सिंचाई करने गए किसान पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत

चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली खरका में बीती शाम खेत की सिंचाई करने गये युवक का शव आज सुबह खेत...

Feb 9, 2026 - 12:41
Feb 9, 2026 - 12:42
 0  6
गेहूं की सिंचाई करने गए किसान पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत

राठ/हमीरपुर। चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली खरका में बीती शाम खेत की सिंचाई करने गये युवक का शव आज सुबह खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चिकासी थाने के बरौली खरका गांव भगवती ने बताया कि उसका छोटा भाई दिनेश अहिरवार (30)पुत्र मैयादीन बीती शनिवार की शाम खेत पर गेहूं की सिंचाई करने के लिए गया था। आज रविवार की सुबह जब वह खेत पर गया तो उसकजब भाई मृत अवस्था में पड़ा मिला। बताया कि उसके पिता के नाम पांच एकड़ जमीन है। जिसमें उसका भाई पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। मृतक अपने पीछे पत्नी देव कुँवर, पुत्र सोनू, मोनू को छोड़ गया है। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0