महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम एसपी ने किया चौपरा मंदिर का निरीक्षण
आगामी 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के चौपरा मंदिर पर डीएम व सपा में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के...
राठ(हमीरपुर)। आगामी 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के चौपरा मंदिर पर डीएम व सपा में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने उक्त पर्व को लगने वाली मेले में व्यवस्था से संबंधित जानकारियां भी ली।
बताते चलें कि महाभारत काल से जुड़े नगर के ऐतिहासिक चौपरा मंदिर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर एक दिवसीय विशाल मेला लगता है। जिसको देखने के साथ-साथ पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं की भारी मंदिर परिसर में जमा रहतीहै।
जिसके मद्देनजर आज जिलाधिकारी घनश्याम मीणा व पुलिस अधीक्षक डॉ0दीक्षा शर्मा ने चौपरा मंदिर पहुंच वहां का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राठ नगर पालिका के अध्यक्ष तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष से वहाँ आने वाली भीड़ के प्रवेश व निकास तथा महिलाओं व पुरुषों की आने जाने के लिए अलग-अलग से व्यवस्था करने की सलाह दी। वहीं मौजूद पुलिस प्रशासन से उक्त त्योहार पर भीड़ को नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी।
इस मौके पर राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बुधौलिया, राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, हलका इंचार्ज दीपक कुमार पटेल व मनोज द्विवेदी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
