भाजपा नेता अनुज द्विवेदी के पुत्र अनय ने CBSE 10वीं में 97% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
कस्बा कुरारा के मेधावी छात्र अनय द्विवेदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त...
कानपुर के विद्यालय में द्वितीय स्थान, सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा के मेधावी छात्र अनय द्विवेदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनय भाजपा नेता एवं पैथोलॉजी संचालक अनुज द्विवेदी के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।
अनय द्विवेदी कानपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन अंक हासिल कर अनय ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अनय की सफलता पर उनके दादा एवं कस्बे के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. गणेश द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और परिश्रमी रहा है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद के साथ-साथ अनय की रुचि पुस्तकों और नई जानकारियों में रहती थी, जिसका परिणाम आज सामने आया है।
सफलता की खबर मिलते ही कुरारा स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इसे कस्बे के लिए गौरव का क्षण बताया।
अनय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वहीं पिता अनुज द्विवेदी ने कहा कि दृढ़ संकल्प और ईमानदार मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0
