चित्रकूट में पहली बार 10 अप्रैल को 5 लाख दिए इस वजह से जलाए जाएंगे
चित्रकूट श्री राम की तपोस्थली पर रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को 5 लाख दिए चित्रकूट में जलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम चित्रकूट में पहली..

चित्रकूट श्री राम की तपोस्थली पर रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को 5 लाख दिए चित्रकूट में जलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम चित्रकूट में पहली बार हो रहा है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश शासन और मध्यप्रदेश शासन पूरी तरह से खाका तैयार कर लिया है। गायत्री परिवार के डॉक्टर राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 2 लाख दिए मंदाकिनी तट के किनारे जलाए जाएंगे। 2 लाख दिए परिक्रमा मार्ग कामतानाथ पर्वत में जलाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - चैत्र मे अमावस्या का चित्रकूट मे इस वजह से विशेष महत्व, इस बार 2 लाख श्रद्धालु आयेंगे
एक लाख दिए गोदावरी,सती अनुसूया, स्फटिक शिला में जलाए जाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थानीय साधु-संतों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली गई। 5 लाख दिया स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनवाया जाएगा। स्थानीय कुम्हारों द्वारा दिए का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें शिवरामपुर, नयागांव,बिहारा, संग्रामपुर, कामतन पुरवा के कुम्हार दिया बनाएंगे।
चौक में दिया बना रहे कल्लू कुम्हार ने बताया कि 1 लाख दिए का आर्डर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा दिया गया है। हम परिवार में तीन लोग हैं तीनों लोग समय-समय पर दीया बनाने का कार्य करते हैं।यह पहली बार चित्रकूट में रामनवमी के दिन दिया जलाए जा रहे हैं। कल्लू ने बताया 70 रूपये सैकड़ा दीपक की कीमत तय हुई है। कामता निवासी सुरजा प्रजापति ने बताया कि मुझे कामतानाथ प्रमुख मुखारविंद से दिया बनाने का ऑर्डर मिला है।मैं वह दिया बना रहा हूं। भूरा प्रजापति ने बताया कि हमारी पूरी जिंदगी मिट्टी के बर्तन बनाने में गुजर गई है।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट पुलिस ने महाराष्ट्र में बंधक 14 मजदूरों का कराया मुक्त
यह भी पढ़ें - हरा गमछा हरा कुर्ता और हवाई चप्पल पहनने वाले अजब युवा विधायक की, गजब कहानी
What's Your Reaction?






