पुलिस लाइन हमीरपुर में फालोवर फांसी के फंदे पर झूला, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर पुलिस लाइन कॉलोनी में एक फालोवर फांसी के फंदे पर झूल गया, इस घटना से पत्नी बदहवाश है, बच्चे भी..

Jun 3, 2021 - 03:04
Jun 3, 2021 - 03:23
 0  1
पुलिस लाइन हमीरपुर में फालोवर फांसी के फंदे पर झूला, पुलिस जांच में जुटी
रोते परिजन
  • पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोई पत्नी और बच्चे 

हमीरपुर पुलिस लाइन कॉलोनी में एक फालोवर फांसी के फंदे पर झूल गया। इस घटना से पत्नी बदहवाश है। बच्चे भी फूट-फूट कर रो रहे हैं। घटना की सूचना पाते ही एसपी और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर को ढांढस बंधाया है।

यह भी पढ़ें - उप्र में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 30 हजार से भी कम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सदर कोतवाली क्षेत्र के चूरामन का डेरा निवासी शंकर निषाद (28) मृतक आश्रित कोटे में पुलिस विभाग में फालोवर के पद पर नौकरी करता था। इसके पिता भी पुलिस विभाग में नौकरी करता था। शंकर निषाद पुलिस लाइन की कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। ये दो मासूम बच्चों का पिता था। बुधवार की देर रात करीब 11 बजे ये अपने घर में बच्चों के साथ खाना खाया फिर प्यार करने के बाद इसने कहा कि बच्चों अब सो जाओ।

जैसे ही बच्चे अलग कमरे में सोने चले गये तभी ये फांसी के फंदे पर झूल गया। इसी बीच पत्नी शीला देवी कमरे में पहुंची तो फांसी के फंदे पर पति को लटकता देख चिल्ला पड़ी। पड़ोसी कर्मियों की मदद से उसे आनन—फानन फांसी के फंदे से उतार कर सदर अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सदर कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया क़ि फालोवर कर्मी रात में अपने बच्चों के संग बातें करता रहा फिर इसने फांसी लगा ली। बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने के साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच करायी जा रही है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि इसका पिता भी पुलिस विभाग में फालोवर था। उनके निधन के बाद शंकर निषाद को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। ये शराब पीने का आदी था। 

एसपी ने अस्पताल पहुंचकर की परिजनों से ली जानकारी

घटना की सूचना पाते ही एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह व कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बातचीत करने के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों से घटना के बारे में जानकारी की। बताते है कि एसपी के सामने पत्नी और बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। पत्नी ने बताया कि रात में घर में ये बच्चों से प्यार से बातें की फिर बच्चों को सोने के लिए कहने के बाद खुद अपने कमरे में फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें - घूंघट उठाते ही दुुल्हन की पोल खुल गई, दुल्हन केे भेष में प्रेमी आया...

पैर टूटने पर फालोवर एक माह से था छुट्टी पर

सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि पिछले माह शंकर निषाद का पैर फैक्चर हो गया था। जिसके कारण वह ड्यूटी नहीं कर रहे थे। वह लगातार अवकाश पर चल रहे थे। पैर भी ठीक हो गया था। और आज उन्हें ड्यूटी पर आमद करानी थी। लेकिन उससे पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि रात में ये नशे में अपने क्वार्टर पहुंचा था जहां बच्चों से बात करने के बाद फांसी लगा ली थी। आत्महत्या के कारण पता करने के लिये जांच करायी जा  रही है।

यह भी पढ़ें - कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी योगी सरकार, हर महीने देगी 4 हजार रुपये

हि स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0