प्रदर्शन में भी कांग्रेस में नजर आई गुटबाजी

जनपद मुख्यालय में आज कांग्रेस के प्रदर्शन में गुटबाजी साफ नजर आई, जहां जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जनपद में विद्युत समस्या को लेकर प्रदर्शन  किया  गया तो वहीं शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया...

प्रदर्शन में भी कांग्रेस में नजर आई गुटबाजी
Banda-Congress

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में हुआ। जिसमें जिलाधिकारी को प्रदर्शन के बाद एक मांग पत्र सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि इस समय जनपद एवं नगर बांदा में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विद्युत अभियंताओं की गैर जिम्मेदारी के कारण विद्युत फाल्ट होना रोज  की गंभीर समस्या बन गई है।

विद्युत कटौती व फाल्ट के चलते नागरिकों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है इसलिए जिले की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए ताकि जलापूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव दीक्षित , कुलदीप मिश्रा, देवेंद्र प्रताप, मुमताज अली ,बी लाल महेश निषाद इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन प्रदर्शन में एक दो महिलाओं के अलावा महिलाएं नजर नहीं आई।

यह भी पढ़ें : यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, योगी सरकार ने जारी किये आंकड़े

वहीं दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अलग प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और कानपुर कांड में सत्ता पक्ष के दो विधायकों पर नाम आने पर उनसे इस्तीफा देने की मांग की गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर में जो जघन्य वारदात हुई है। उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए हैं।

अपराधी अभी तक पकड़ा नहीं गया जिसे कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। हमारी मांग है कि एक सप्ताह के अंदर मुल्जिमों की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। साथ ही कहा गया कि इस मामले में सत्ता पक्ष के भगवती प्रसाद सागर व अभिजीत सांगा के नाम आए हैं इनसे तत्काल इस्तीफा लिया जाए और जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।दूसरे धड़े के प्रदर्शन में छेदीलाल धुरिया चंद्र कली, चंद्र किशन, राम बाई सुशीला, केसर, गिरिजा इत्यादि महिलाएं भी शामिल रही।

यह भी पढ़ें : कानपुर का बिकरु कांड : यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर में मुठभेड़ कर अमर दुबे को किया ढेर

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0