कोरोना संक्रमित पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का निधन

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा (94 वर्षीय) का शुक्रवार दोपहर 12 बजे निधन हो गया..

May 21, 2021 - 03:59
May 21, 2021 - 04:36
 0  2
कोरोना संक्रमित पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का निधन
सुंदर लाल बहुगुणा

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा (94 वर्षीय) का शुक्रवार दोपहर 12 बजे निधन हो गया। सुंदर लाल बहुगुणा कोविड संक्रमित थे।पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था।

उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। वह बीते 23 अप्रैल से अस्वस्थ चल रहे हैं। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे। बीते सोमवार की रात सुंदरलाल बहुगुणा को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी।

पहले उनको आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। लेकिन बाद उन्हें कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात को कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : मूसलाधार बारिश से तबाह हुई मूंग की फसल का मिले मुआवजा

पर्यावरणविद पदमविभूषण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म नौ जनवरी 1927 को टिहरी जिले में भागीरथी नदी किनारे बसे मरोड़ा गांव में हुआ। उनके पिता अंबादत्त बहुगुणा टिहरी रियासत में वन अधिकारी थे।

13 साल की उम्र में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के संपर्क में आने के बाद उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। सुमन से प्रेरित होकर वह बाल्यावस्था में ही आजादी के आंदोलन में कूद गए थे। उन्होंने टिहरी रियासत के खिलाफ भी आंदोलन चलाया।

यह भी पढ़ें - होम आइसोलेशन में नहीं रहेंगे सभी कोविड मरीज, नियमों में हुआ संशोधन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0