यमुना नदी पर पुल बनने से बदलेगा उप्र-हरियाणा का भाग्य : केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की सुविधाओं के प्रति समर्पित है, राज्य में विभिन्न स्थानों पर पुल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है..

लखनऊ,
- सहारनपुर से करनाल मार्ग पर होगा पुल का निर्माण से आमजन को मिलेगी आसान आवागमन की सुविधा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की सुविधाओं के प्रति समर्पित है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर पुल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि सहारनपुर से करनाल मार्ग पर पुल के निर्माण से आम जनता को आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह पुल 60 करोड़ की लागत से निर्मित होगा। यमुना नदी पर यह पुल बनने से उत्तर प्रदेश-हरियाणा का भाग्य बदलेगा।
उन्होंने कहा कि इसके साथ लोक निर्माण विभाग ने जनपद जालौन में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से किमी 231 पर स्थित पाल ढाबा से सैदपुर सम्पर्क मार्ग के किमी-1, किमी-2 व किमी-3 में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की है। इसके बाद काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 92 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
यमुना नदी पर पुल बनने से बदलेगा यूपी-हरियाणा का भाग्य
सहारनपुर से करनाल मार्ग पर होगा पुल का निर्माण से आमजन को मिलेगी आसान आवागमन की सुविधा pic.twitter.com/mTgK13KE06 — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 26, 2020
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






