अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू
मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से नीबी चौराहे तक सड़क किनारे किए गए...
चित्रकूट। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से नीबी चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। कार्रवाई उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन के निर्देश पर की गई। मौके पर नायब तहसीलदार अखिल पांडेय, नगर पंचायत की टीम और पुलिस मौजूद रही।
प्रशासन की कार्रवाई बस स्टैंड से नीबी टॉकीज होते हुए नीबी चौराहे तक की गई। फिलहाल सड़क के एक तरफ से अतिक्रमण हटाया गया है। एसडीएम ने बताया कि दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाकर सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही दोनों ओर नाली निर्माण की भी योजना है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले करीब एक माह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। संबंधित स्थानों को चिन्हित कर लोगों को नोटिस भी दिए गए थे। एसडीएम ने दूसरी तरफ के अतिक्रमणकारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। बस स्टैंड से नीबी चौराहे तक का मार्ग करीब 25 से 30 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण और दोनों तरफ नाली निर्माण होने के बाद जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
