शास्त्र और शस्त्र दोनो का केन्द्र होगा चित्रकूट : सीएम

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सियारामचन्द्र भगवान की नाम लेते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के संकट के समय में चित्रकूट आश्रय बना...

Jul 9, 2026 - 10:35
Jul 9, 2026 - 10:38
 0  7
शास्त्र और शस्त्र दोनो का केन्द्र होगा चित्रकूट : सीएम

भगवान श्रीराम-कृृष्ण को काल्पनिक, रामभक्तो पर गोलियां चलाने वाले आज अचानक जता रहे आस्था

चित्रकूट को उपेक्षित रखने वाली सरकारों ने केवल परिवारवाद को दिया बढ़ावा

बोले, देख सपाई बिटिया घबराई 

950 करोड़ की 125 योजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास

चित्रकूट। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सियारामचन्द्र भगवान की नाम लेते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के संकट के समय में चित्रकूट आश्रय बना। 14 वर्ष के वनवास में लगभग 12 वर्ष चित्रकूट में बिताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने चित्रकूट का विकास नहीं किया। चाहते तो चित्रकूट का विकास कर सकते थे, लेकिन सपा तो परिवारवाद व जमीन की खरीदफरोख्त कर लूट में लगी थी। 

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट इंटर कालेज के प्रांगण में 950 करोड़ की 124 योजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होंने दो लाभार्थियों काो पांच-पांच लाख, आवास योजना के दो लाभार्थियों को आवास की चाबी, आंगनबाडी को स्मार्ट फोन व प्रदेश में स्थान बनाने वाले मेधावियों को एक-एक लाख सहित किसान दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण की गाथा सबको प्रेरणा देता है। चित्रकूट की धरती पूरी दुनिया को आकर्षित करने का सामर्थ्य रखता है, लेकिन पिछली सरकारों ने चित्रकूट के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आने जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। राजापुर में कोई कार्य नहीं हुआ। ऐसा लगता था कि चित्रकूट उपेक्षित है। पहले लोग आने में डरते थे। जब वह मुख्यमंत्री बनने के बाद चित्रकूट के दौरे में पहली बार आए तो देखा कि चित्रकूट बहुत कुछ पाने का अधिकारी था। यहां देवांगना की पहाड़ी पर एअरपोर्ट की सौगात उन्होंने दिया। बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे का कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को जब वनवास हुआ तो महर्षि भरद्वाज ने रास्ता बताया। महर्षि बाल्मीकि ने चित्रकूट में रहने के लिए कहा। जहां कोल वनवासी, ऋषि मुनियों के साथ समय व्यतीत किया। इसके बाद उन्होंने आततायियों का नाश करने के लिए दक्षिण की ओर प्रस्थान किया। जहां पंचवटी में मां जानकी का अपहरण हो गया। कहा कि आजादी के बाद से चित्रकूट उपेक्षित रहा, लेकिन अब चित्रकूट में बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। डिफेंस कारीडोर बनने से चित्रकूट केन्द्र होगा। यहां शास्त्र और शस्त्र दोनो ही बनेगें। जेआरएचआरयू को राज्य स्तर की उपलब्धि दी गई है। 75 वर्षो से चित्रकूट विकास के लिए लालायित था। सपा को ठेके, पट्टे से फुर्सत नहीं था। चाहते तो वह भी विकास कर सकते थे। 2022 में अगर भाजपा का एमएलए होता तो आज चित्रकूट चमक रहा होता। चित्रकूट के विकास के लिए हर ममाह प्रभारी मंत्री समीक्षा करते हैं। तभी विकास होना सुनिश्चित हुआ है।

सीएम ने कहा कि डा राममनोहर लोहिया का नाम तो सपाई लेते हैं सत्ता में आते ही सैफई के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। जब भी मौका मिला परिवारवाद में ही रह गए। डा लोहिया ने रामायण मेला की परिकल्पना की है। समाजवादी लोग बाबर और औरंगजेब को आदर्श मानते हैं। भगवान राम और कृष्ण के लिए आस्था नहीं है। सपा की चार बार सरकार थी। चित्रकूट के विकास के लिए कुछ नहीं किया। भय और दहशत का माहौल रहा। चित्रकूट में ताड़का और मारीच जैसे लोग लगता था कि बैठ गए हैं। गरीबों के उत्थान के लिए पीएम मोदी जी ने उज्जवला योजना, मुफ्त में राशन, आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, सिंचाई, बिजली कनेक्शन दिया। सपा इसी पर डकैती डालती थी। प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को नौकरी दी गई थी। अब चित्रकूट में भी निवेश आ रहा है। पहले तो देख सपाई बिटिया घबराई। सपा शासन में बिटिया घबराती थी। प्रगति जितना तेज होगा उतना तेजी से विकास होता है। कहा कि जो लोग जाति, भाषा और समाज के नाम पर बांट रहे हैं उनसे सतर्क और सावधान रहता होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय कांग्रेस और सपा अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस तो सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया कि राम और कृष्ण काल्पनिक हैं। आज वे लोग किस मुंह से राम के आस्था की बात कर रहे हैं। राम भक्तो पर गोलियां चलाने वाले किस मुह से अयोध्या की आस्था की बात करते हैं। कहा कि भाजपा ने मंदिर बनवाएं हैं। जबकि सपा ने कब्रिस्तान बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर कांग्रेस और सपा ने हजारो बीघे जमीन की लूट की थी। इसी को लेकर पीएम ने कानून बनाया तो इन्होंने विरोध किया। राम मंदिर ट्रस्ट से जानकारी मिली कि चंदा चोरी हुआ है। इस पर एसआईटी गठित किया। जांच में आठ लोग पाए गए। जिसमें दो लोग साजिशकर्ता और दो मुख्य आरोपी है। जिनके खिलाफ ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज कराया है। सपा सरकार में बाल्मीकि आश्रम को कब्जा करने वाली थी। 2017 में भाजपा सरकार बन गई तो आश्रम बच गया। सरकार बनते ही सपाईयों को दिन में तारे दिखने लगे थे। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री डा ब्रजेश सिंह, शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिरा, रमेशचन्द्र द्विवेदी, आरके सिंह पटेल, रंजना उपाध्याय, मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, अमित द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, सुशील द्विवेदी, जितेन्द्र सेंगर आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0