गाँव-गाँव, पाँव-पाँव यात्रा का जिले में होगा समापन : अजीत सिंह

पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए ललितपुर जिले से शुरू हुई बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की गाँव-गाँव पाँव-पाँव यात्रा का समापन चित्रकूट में होगा...

Jul 14, 2026 - 09:58
Jul 14, 2026 - 09:58
 0  5
गाँव-गाँव, पाँव-पाँव यात्रा का जिले में होगा समापन : अजीत सिंह

पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए राजा बुंदेला के नेतृत्व में ललितपुर से शुरू हुई थी यात्रा

चित्रकूट। पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए ललितपुर जिले से शुरू हुई बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की गाँव-गाँव पाँव-पाँव यात्रा का समापन चित्रकूट में होगा। बुंदेली सेना नें राजा बुंदेला के नेतृत्व में चलने वाली इस यात्रा की जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह यात्रा जिले के एक दर्जन से ज्यादा गाँव, ब्लाक और तहसील स्तर पर पहुंचकर जनसमर्थन जुटायेगी।

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की आवाज उठाने वाले लगभग 18 संगठनों को एक करके संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजा बुंदेला बनाये गए हैं। इसी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में गाँव-गाँव पाँव-पाँव यात्रा की शुरुआत 12 अक्टूबर 2024 में ललितपुर जिले के तुवन मंदिर से हुई थी। पूरे बुंदेलखंड का दौरा करके अब अंतिम चरण में यात्रा चित्रकूट आ रही है। लगभग एक सप्ताह की यह यात्रा जुलाई के अंतिम सप्ताह में गाँवों की ओर जायेगी। राजा बुंदेला दशकों से पृथक बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता का व्यापक जनसमर्थन जुटाना इस यात्रा का मूल लक्ष्य है। यात्रा की तैयारियां बुंदेली सेना नें शुरू कर दी हैं। संतों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं और विभिन्न संगठनों से इस अराजनैतिक लड़ाई में साथ आने की अपील की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0