पृथ्वी दिवस पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर...
चित्रकूट। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से धरती को बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य फादर बास्टिन अराकल ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने पृथ्वी की देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि हमारी जननी है। इसकी सुरक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। यदि हम आज प्रकृति का सम्मान करेंगे, तो प्रकृति हमारा भविष्य सुरक्षित करेगी। पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ मन और शरीर की शुद्धि के लिए इस अवसर पर एक विशेष योगाभ्यास सत्र भी आयोजित किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न योग आसन किए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के नेतृत्व वर्ग और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
