प्राथमिक शिक्षक संघ की वन्दना यादव बनी नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र के निर्वाचन बीआरसी चित्रकूट में संपन्न हुए। निर्वाचन में श्रीमती वंदना यादव को नगर अध्यक्षा के पद पर...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र के निर्वाचन बीआरसी चित्रकूट में संपन्न हुए। निर्वाचन में श्रीमती वंदना यादव को नगर अध्यक्षा के पद पर विजय प्रकाश शुक्ला संरक्षक नगर क्षेत्र राधेश्याम पांडेय उपाध्यक्ष, इंद्रेश श्रीवास्तव मंत्री कोषाध्यक्ष भरत कुमार पांडेय श्रीमती अर्चना गुप्ता, गिरीश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, रहूफ खान उपाध्यक्ष संगठन मंत्री कृष्णा देवी संघमित्रा, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सिंह परिहार मीडिया प्रभारी , रामजी श्रीमती सुलेखा संघर्ष समिति धर्मेंद्र सिंह, रोहित कुमार, जितेन्द्र नागर स्वर्णा देवी, सीता देवी, नम्रता यादव, पूजा नामदेव, रश्मि केशेरवानी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों, संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की शपथ लिया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई चित्रकूट ने सभी शिक्षक साथियों का निर्वाचन में सहभागिता एवं सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
