समाज का इतिहास त्याग, बलिदान और विकास का रहा : हरिवंश सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 130वें स्थापना दिवस समारोह में क्षत्रिय अस्मिता और विरासत को लेकर सियासत पर तीखे तेवर दिखे...

Nov 2, 2026 - 10:13
Nov 2, 2026 - 10:15
 0  2
समाज का इतिहास त्याग, बलिदान और विकास का रहा : हरिवंश सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने की दी चेतावनी

चित्रकूट। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 130वें स्थापना दिवस समारोह में क्षत्रिय अस्मिता और विरासत को लेकर सियासत पर तीखे तेवर दिखे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की विरासत को लेकर हो रही सियासत किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। समाज का इतिहास त्याग, बलिदान और विकास का रहा है, उसे उपेक्षित करने की साजिश रची जा रही है।

शनिवार को श्रीराम वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार यूजीसी के नए प्रावधानों को लागू करती है तो क्षत्रिय समाज सड़क से संसद तक विरोध करेगा। दो माह बाद केंद्र के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। कहा कि यूजीसी क्षत्रिय हितों पर कुठाराघात है। एससी एसटी एक्ट और आरक्षण व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी अब समाज को कमजोर करने के लिए थोपा जा रहा है। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि क्षत्रिय समाज झुकेगा नहीं, समान अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने समाज से शिक्षा को बढ़ावा देने और दहेज जैसी कुप्रथा से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही चित्रकूट में जल्द क्षत्रिय धर्मशाला बनवाने की घोषणा की।

समारोह में राष्ट्रपति पदक प्राप्त एसपी अरुण कुमार सिंह को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भुवनेश्वर सिंह, सुखवीर भदौरिया, जय गोविंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्णन सिंह, मनोज भदौरिया, जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, अरविंद रघुवंशी, हर्षित चौहान, संजय सिंह, मनेंद्र सिंह, कृष्ण शंकर, सुरेश सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0